कोलारस में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सोमवार को

कोलारस में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सोमवार को

कोलारस-कोलारस में सोमवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जाँच व भर्ती शिविर का आयोजन किया गया जिला दृष्टिïहीनता नियंत्रण समिति शिवपुरी के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण,मोतियाबिंद का जाँच कर मरीजों को भर्ती शिविर का भी आयोजन किया गया है। यह नि:शुल्क जाँच शिविर कोलारस के प्राथमिक नेत्र जाँच केन्द्र पोस्ट ऑफिस के पास सदर बाजार कोलारस में आयोजित किया गया है। शिविर में जाँच शिविर प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक है। शिविर में भर्ती मरीजों को भोजन, बिस्तर, दवाईयाँ, लैंस, काला चश्मे आदि की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। आँखों से संबंधित सभी प्रकार का परीक्षण लायंस नेत्र चिकित्सालय की टीम द्वारा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ द्वारा किये जावेंगे। समस्त नेत्र रोगियों से अनुरोध किया गया है। कि अपनी आँखों की जाँच नि:शुल्क नेत्र शिविर में सोमवार को आकर अपने आँखों की जांच करवाये और साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ के लिए भर्ती होने वाले मरीजों का आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र की फोटो कॉपी एवं मोबाइल नम्बर लाना अनिवार्य है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म