शिवपुरी - जिले में दलितों पर अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यह आरोप बहुजन समाज पार्टी ने लगाया है। बसपा के जिलाघ्यक्ष धनीराम चौधरी ने एक प्रेस नोट के जरिए बताया कि जिले में करैरा में रविवार को दलित को गोली मार दी गई। छुआछूत के कारण इस दलित को मार दिया गया। बसपा इस मामले में मंगलवार 18 फरवरी को एक ज्ञापन सौंपेगी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी। गौरतलब है कि रविवार को को करैरा थाना अंतर्गत फतेहपुर फारेस्ट नाके के पास एक हैंडपंप पर हुए विवाद में वन विभाग के अमले ने गोली चला दी। इस गोली में एक दलित की मौत हो गई। दलित की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और थाने का घेराव कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो आनन-फानन में पुलिस ने वन विभाग के रेंजर सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
Tags
शिवपुरी