शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जायेगा, नगर के कई मंदिरों पर रामायण पाठ किया जायेगा

शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जायेगा, नगर के कई मंदिरों पर रामायण पाठ किया जायेगा


कोलारस- कोलारस के लुकवासा में मीठे कुऐ के पास शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर रामायण पाठ एवं शिव का अभिषेक किया जायेगा। महाशिवरात्रि पर्व 21 फरवरी को भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा मंदिरों पर शिवरात्रि की तैयारिया पूरी जगतपुर महादेव मंदिर धर्मशाला मंदिर पर रामायण पाठ का होगा आयोजन महाशिवरात्रि का पर्व कोलारस सहित ग्रामीण अंचलों में प्राचीन मंदिरों मैं महाशिवरात्रि की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है मंदिर की पुताई सफाई कराई जा रही है कोलारस में स्थित प्राचीन मंदिरों पर महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति भाव के साथ धार्मिक आयोजन करके मनाया जाएगा जगह-जगह शिव अभिषेक किया जाएगा सुबह से लेकर देर रात्रि तक मंदिरों पर भजन कीर्तन का आयोजन प्रति वर्ष की तरह इस बार भी होगा भक्त लोग भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखेंगे महाशिवरात्रि के दिन धर्मशाला प्राचीन हनुमान मंदिर महादेव मंदिर जगतपुर पर होगा रामायण पाठ का आयोजन श्री रामेश्वर धाम मंदिर पर चल रही श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन एवं झिरियन सरकार मंदिर पर संगीतमय श्री राम कथा कोलारस में स्थित प्राचीन धर्मशाला हनुमान मंदिर अस्पताल रोड जगतपुर पर महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर, जगतपुर प्राचीन कुंडा बाबा स्थान, बाजार में स्थित गौरी शंकर मंदिर, तन्नाटेदार  हनुमान मंदिर मानीपुरा, टेकरी सरकार मंदिर, बरी वाले हनुमान मंदिर, पुलिस थाने के पास स्थित मंदिर पर एवं नगर में अन्य मंदिरों पर रामायण पाठ तो कहीं शिवजी का अभिषेक किया जाएगा रात्रि में भजन कीर्तनों का आयोजन साथ ही शिवरात्रि पर कराया जाएगा धर्मशाला वाले प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी श्री अवनीश महाराज ने बताया कि प्राचीन धर्मशाला वाले हनुमान जी के मंदिर पर शिवरात्रि के दिन रामायण जी का पाठ बैठाया जाएगा।

रामेश्वर धाम पर चल रही रासलीला 
Image result for bhagvan ram

कोलारस-कोलारस में गुंजारी नदी के पास स्थित श्री रामेश्वर धाम मंदिर पर वैसे तो वर्षभर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं अभी श्री कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन रात्रि के समय कराया जा रहा है जिसे देखने के लिए कोलारस सहित ग्रामीण अंचलों के भक्त लोग  श्री रामेश्वर धाम मंदिर पर पहुंच रहे हैं चरणसेवक  श्री श्री श्री 108 श्री मुकेश पाराशर जी ने बताया  की श्री रामेश्वर धाम मंदिर पर महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष में श्री कृष्ण  रासलीला का भव्य आयोजन चल रहा है जिसका समय शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चल रही है महा रुद्राभिषेक एवं महाआरती दिनांक 21 फरवरी शुकवार समय 6 बजे से श्री रामेश्वर धाम मंदिर पर संपन्न होगा श्री मठाधीश जी महाराज श्री श्री 108 श्री मुकेश कुमार पाराशर जी ने सभी भक्त लोगों से मंदिर पर चल रही श्री कृष्ण रास लीला एवं महा रुद्राभिषेक एवं महा आरती में शामिल होने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म