कोलारस-कोलारस अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्राम रन्नोद में अज्ञात चोरों ने जैन मंदिर का ताला तोडक़र 7 छत्र व नगदी रूपये चोरी किए। रन्नोद डेढ़ पौर स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर शुक्रवार 21 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र भगवान के छत्र चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार रन्नोद जैन समाज द्वारा पुलिस को बताया कि सुबह जैसे ही पन्नालाल जैन मंदिर गए। तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा है । उन्होंने आसपास के समाज बंधुओं को बुलाकर मंदिर में देखा कि भगवान के 7 छत्र एवं छोटी दानपेटी को तोडक़र नगद राशि भी चोर चुरा ले गए। समाज की सूचना के आधार पर पुलिस ने मंदिर में पहुंचकर जांच की एवं मनोज जैन पुत्र मुन्ना लाल जैन की फरियाद पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी।
Tags
रन्नौद