दो सगे भाईयों पर बलात्कार का आरोप मामला बदरवास थाने का


कोलारस-कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदरवास थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मदनपुर में रहने वाली 18 वर्षीय युवती का पहले तो उसके घर से छोटे भाई ने उठाया और अपने खेत पर ले गया और उसका बलात्कार किया।फिर बडे भाई ने तीन दिन तक उसका बलात्कार किया। पीडिता के बायानो के आधार पर दोनो सगे भाईयो पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक 18 साल की युवती ने परिजनों के साथ गुरुवार को बदरवास थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। गाव बदरवास की 18 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि आरोपी रामहेत गुर्जर पुत्र अतर सिंह गुर्जर 13 फरवरी को उसे घर से उठाकर अपने खेत पर ले गया। यहां उसने तीन दिन रखकर उसके साथ बलात्कार किया। फिर रामहेत के बडे भाई आरोपी मुसाब गुर्जर पुत्र अतर सिंह गुर्जर ने भी तीन दिन  बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे कोलारस बस स्टैंड पर छो?कर भाग गए। पुलिस ने मामले में दोनों सगे भाई रामहेत और मुसाब गुर्जर के खिलाफ बदरवास पुलिस ने बलात्कार और एसोटी एक्ट के तहत  मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म