
स्कूल की छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को घर छोड़ने जा रही वैन में आग लगने से चार बच्चों के जिंदा जल जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। घटना पंजाब के संगरूर जिले के कस्बा लौंगोवाल की है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बदहवासी की हालत में हैं।
इस घटना में कई बच्चे झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, तब तक लोग बच्चों को बाहर निकाल चुके थे। बताया जा रहा है कि वैन में 12 बच्चे सवार थे। मृतकों की उम्र चार से पांच साल के बीच थी।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Tags
देश
