भागवत कथा में क्षेत्रीय सांसद डॉ. के.पी. यादव ने लिया संतों का आशीर्वाद

समाज में सद्भाव, समरसता, शांति व   ब पर्यावरण संतुलन का माध्यम है भागवत कथा ब महायज्ञ- सांसद डॉ. के.पी. यादव 

सांसद डॉ के पी यादव के चमरौआ में आयोजित भागवत कथा भंडारे कार्यक्रम में की शिरकत 
Image result for sansad k p yadav

पिछोर -पिछोर क्षेत्र के चमरोआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चमरौआ में आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ के विशाल भण्डारे में रविवार को  गुना शिवपुरी सांसद  डॉक्टर के पी यादव ने पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि यह 108 कुंडीय महायज्ञ समाज के कल्याण एवं पर्यावरण के संतुलन के लिए किए जाते हैं आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ है जहां संतों के चरण पड़ते हैं वह धरा पावन भूमि होती है और आपका क्षेत्र तो राष्ट्र भक्तों से भरा हुआ है चंद्रशेखर आजाद जैसे राष्ट्रभक्त आपके क्षेत्र में रहे हैं और राष्ट्रभक्ति ही सबसे बड़ी राम भक्ति होती है जो राष्ट्र के लिए समर्पण से काम करता है वह राम के लिए भी कार्य करता है इस तरह के आयोजन समाज में सद्भाव समरसता शांति लाने का कार्य करते हैं मैं सौभाग्यशाली हूं की इतने धर्म प्रेमी बंधुओं व संतों का दर्शन लाभ मुझे प्राप्त हो रहा है मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि राष्ट्र में शांति व सद्भाव बना रहे ऐसी संत हमारे ऊपर आशीर्वाद बनाए रखें।
 पूर्णावति के बाद रविवार को विशाल भण्डारे का आयोजन ग्राम  चमरौआ में किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। वहीं क्षेत्रीय सांसद  डॉक्टर के पी यादव, प्रीतम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा मंडल अध्यक्ष भी इस धार्मिक आयोजन में पहुंचकर संतों केे आशीर्वाद के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की।
इसके साथ ही सांसद डॉक्टर के पी यादव भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम एवं विधानसभा प्रत्याशी प्रीतम लोधी ने पिछोर विधानसभा के कई ग्रामों में पहुंचकर ब्राह्मणी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण के लिए भी अधिकारियों से चर्चा की
इस अवसर पर  भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम प्रीतम लोधी आजीवन सहयोग निधि जिला प्रभारी अरविंद बेडर भानु जैन बनवारीलाल श्रीवास्तव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म