इस राजनीतिक ड्रामा से चुनौती पेश करेंगी ऋचा चड्ढा, मायावती से प्रेरित होगा किरदार

ऋचा चड्ढा

हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर एक दमदार अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अब एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' में नजर आएंगी। यह फिल्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।इस फिल्म में ऋचा का किरदार काफी हद तक यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के चरित्र से मेल खाएगा। जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 जैसी कई फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक सुभाष कपूर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
amir khan varanasi lal singh chaddha shooting
निर्देशक सुभाष कपूर इससे पहले म्यूजिक कंपनी टी सीरीज को शुरू करने वाले दिवंगत कलाकार गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' को निर्देशित करने वाले थे, जिसमें गुलशन कुमार का किरदार हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान निभाने वाले थे। लेकिन, जब सुभाष ने देखा कि आमिर अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में फिलहाल व्यस्त हैं, तो उन्होंने उससे पहले अपनी इस फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' को खत्म करना जरूरी समझा। 
d
सुभाष कपूर की इस फिल्म का नाम पहले 'मैडम जी' रखा गया था। लेकिन, व्यस्तता की वजह से इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, और जब दोबारा इसे शुरू किया गया, तो इसका नाम बदलकर 'मैडम चीफ मिनिस्टर' कर दिया गया। बता दें कि इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा मंझे हुए कलाकार सौरव शुक्ला और मानव कॉल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म