
मध्यप्रदेश के धार जिले के गंधवानी थाना प्रभारी नरेंद्र सूर्यवंशी पर पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी के एक अन्य महिला से अवैध संबंध थे जिसका पत्नी ने विरोध किया था। एसडीपीओ मनावर ने बताया कि नरेंद्र को जिला पुलिस लाइन भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।जानकारी के मुताबिक नरेंद्र सूर्यवंशी किसी युवती के साथ मस्ती कर रहे थे, सूचना मिलने पर उनकी पत्नी गंधवानी स्थित शासकीय निवास पर जाकर हंगामा करने लगी। इसी दौरान थाना प्रभारी और उनकी पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच मारपीट के बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इस मामले की किसी ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर मामला शांत हुआ।
Tags
मध्यप्रदेश