बामौरकलां थाना प्रभारी द्वारा उत्तप्रदेश के हिस्टी शीटर आरोपी को हथियार सहित दवोचा


शिवपुरी - शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा पंचायत चुनाव के मद्देनजर गुंडा एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र कवर  पिछोर देवेंद्र सिंह कुशवाह के निर्देशन में थाना प्रभारी बामौरकलां को जरिये मुखबिर सूचना मिली की बिजरावन व नयागांव के बीच बाहरी बदमाश अवैध हथियार लिए कोई वारदात करने की नीयत से खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स दविश दी गई तो रोड पर खड़ा एक लड़का पुलिस को देखकर खेतों में भागा जिसे पीछा कर पकड़ा गया उसने अपना नाम प्रहलाद सिंह उर्फ विष्णु पाल सिंह बुंदेला पुत्र अर्जुन सिंह बुंदेला उम्र 32 वर्ष निवासी गांव छिपाई थाना जखोरा जिला ललितपुर UP का रहने वाला बताया गया है। उसके पास से एक पिस्टल 32 बोर की लोडेड़ जिसकी मैगजीन में 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर के बरामद हुए। आरोपी की जानकारी ली गयी तो आरोपी थाना जखोरा ललितपुर का हिस्ट्रीशीटर होना पाया गया तथा आरोपी के ऊपर उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के कई थानों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर अपराध कायम है। आरोपी जिला निवाड़ी के थाना पृथ्वीपुर के अपराध क्रमांक 419/19 धारा 302,120B IPC  में फरार है तथा पुलिस अधीक्षक निवाड़ी द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित किया गया है। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चैहान ASI कल्याण सिंह HC रवि माँझी आर जितेंद्र जाट, ओमप्रकाश राठोर, फिरोज खान, चंद्रभान, मोहित शर्मा, की अहम भूमिका रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म