राह चलती छात्रा से गैंगरेप करते बनाया वीडियो
एक नाबालिग जब कोचिंग से घर लौट रही थी तब पहले से घात लगाए बैठे दो लोगों ने उसे उठा लिया। एकांत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और वारदात का वीडियो भी बनाया।
यह शर्मनाक घटना मप्र के रीवा जिलान्तर्गत नई गढ़ी थाना क्षेत्र में हुई। खबर के मुताबिक दो लोगों ने कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप किया। आरोपियों में भी एक नाबालिग है। बलात्कारियों ने घटना का वीडियो भी बनाया ताकि, पीड़िता किसी को बता न सके और जब चाहें आरोपी उसे ब्लैकमेल कर सकें।
गैंगरेप की इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों में से नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दूसरा फरार होने मे सफल रहा । फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल व आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।
Tags
मध्यप्रदेश