कोलारस - अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 फरवरी शुक्रवार दोपहर 3 बजे जगतपुर कोलारस डाक बंगला पर जनसमस्याओं को सुनेगे। यह जानकारी विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता ओ0पी0 भार्गव ने दी । भार्गव ने वताया कि कोलारस विधानसभा में प्रवेश होते ही तरावली ,खतौरा ,पीरोठ अलावदी, ऐजवारा ,वमौर डंगौरा ,इमलावदी, पचावली ,पचावला,अनंतपुर, देहरदा तिराहा, पूरनखेडी, वायपास, गायत्री मंदिर, पुलिस थाने ,वसस्टेड चितामणि कॉमप्लेक्स ,ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय जगतपुर विश्राम गृह के पास भव्य स्वागत किया जायेगा । पूर्व विधायक महेद्र यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिह चौहान एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र रावत एव जिले के जिला अध्यक्ष वैजनाथ सिह यादव प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरवीर सिह रघुवंशी सहित संगठन पदाअधिकारियो ने श्रीमंत के भब्य स्वागत की अपील की हैं । श्रीमंत महाराजा सिंधिया जी के साथ शिवपुरी के प्रभारी मत्री प्रद्युम्वन सिह तोमर महिला वाल विकास मंत्री इमरती देवी मध्य प्रदेश शासन के मंत्री महेद्र सिसौदिया मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी साथ रहेगे । विश्राम गृह पर आमजनों एवं कार्यकत्ताओं की समस्याओं से रूवरू होगे ।
Tags
कोलारस