कोलारस में गैस सिलैंडर के दाम पहुंचे 924 तक


कोलारस-कोलारस में घरेलू एलपीजी गैस सिलैंडर के दामों में हुई बडोत्तरी के बाद गुरूवार 13 फरवरी को कोलारस में संचालित इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर रोहित गर्ग के अनुसार घरेलू गैस सिलैंडर के दाम बढने के बाद गैस सिलैंडर रिफेल यानि की बदलने पर उपभोक्ता को 924 रूपये जमा करने होगे । उसके बाद उपभोक्ता को वर्ष में 12 गैस सिलैंडर पर सब्सिडी के रूप में उपभोक्ता के खाते में वर्तमान दर के हिसाव से 342 रूपये सब्सिडी प्राप्त होगी। सब्सिडी प्राप्त करने के बाद उपभोक्ता को वर्तमान दर के हिसाब से 582 रूपये में एक सिलैंडर सब्सिडी प्राप्त करने के बाद एक माह के लिये प्राप्त होगा । जबकि व्यावसायिक गैस सिलैंडर के दाम 1607 रूपये में एक सिलैंडर प्राप्त होगा। जबकि वर्तमान में नवीन गैस कनैक्सन प्राप्त करने के लिये उपभोक्ता को 4600 रूपये में उपलब्ध आम लोगो के लिये है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म