सांसद विष्णुदत्त शर्मा बने MP भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष

कटनी। खजुराहो सांसद व्‍ही डी शर्मा को मध्‍यप्रदेश भाजपा का नया प्रदेशाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। गौरतलब है कि कई दिनों से इसे लेकर भाजपा में असमंजस की स्थिति बन रही थी। राकेश सिंह का हटना तय बताया जा रहा था। व्‍हीडी शर्मा अभाविप फिर भाजपा में लम्‍बे समय से सक्रिय हैं। कटनी खजुराहो से वे सांसद भी है कटनी से उनका विशेष लगाव भी रहा है। भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा (VD Sharma) को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं। बहुत दिनों से राकेश सिंह की जगह दूसरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकले चल रहीं थी, जिस पर शनिवार सुबह फैसला हो गया। वीडी शर्मा (VD Sharma) ने आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। माना जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में युवा चेहरे को सामने लाना चाह रही थी, इसी के साथ वे ब्राह्मण चेहरा भी है। ऐसा बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक ब्राह्मण नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष चाहती थी। वीडी शर्मा (VD Sharma) के भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग इस बात से चौके हुए हैं कि भाजपा में बड़े-बड़े नेताओं के होने के बावजूद वीडी शर्मा (VD Sharma) को कैसे चुना गया। अध्यक्ष बनने की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म