प्यार का शक; सोते पति की जान लेने पत्नी ने डाला उस पर खौलता तेल

प्यार का शक; सोते पति की जान लेने पत्नी ने डाला उस पर खौलता तेल
पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अपने पति पर सोते समय खौलता तेल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की थी।
यह अजीबोगरीब मामला कर्नाटक से सामने आया है। आरोपी महिला को कुछ दिनों से अपने पति के दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। घटना बेंगलुरु में यशवंतपुर के नजदीक मोहनकुमार नगर में घटी। पुलिस के मुताबिक मंजूनाथ (40) एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी पद्मा घरेलू महिला है।
पद्मा को कुछ दिनों से अपने पति पर शक था कि, उसका किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा है। इसी से खफा होकर पद्मा ने यह खौफनाक काम किया। मंजूनाथ को 50 फीसदी जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म