
धार/ सरकारी क्वार्टर में युवती के साथ दूसरी शादी रचाने वाले गंधवानी के निलम्बित टीआई नरेश कुमार सूर्यवंशी के खिलाफ युवती के माता-पिता ने बंधक बनाकर मांग भरने का आरोप लगाया है। उन्होंने टीआई पर कार्रवाई के लिए गंधवानी थाने में आवेदन भी दिया है। हालांकि मामले में काेई केस अभी दर्ज नहीं किया गया है। एसडीओपी करणसिंह रावत के अनुसार पीड़ित पक्ष के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित युवती का आरोप है कि टीआई ने उसके साथ गलत काम भी किया है। इस पर एसपी का कहना है कि टीआई की विभागीय जांच की जाएगी। और इनपर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई हो सकती है। जांच में पीड़िता के बयान की पुष्टि होती है तो टीआई के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं लगाएंगे। गौरतलब है कि टीआई मंगलवार को युवती के साथ पकड़ा गया था, तब मामला प्रकाश में आया था।
Tags
मध्यप्रदेश