दांगी एवं लोधी के निधन पर कोलारस के लोगों ने किया शोक व्यक्त


कोलारस-कोलारस के अंतर्गत आने वाले ग्राम चकरा में रहने वाले भगवत सिंह दांगी का निर्धन रविवार की शाम हो गया एवं कोलारस के वार्ड क्रमांक एक में संत फार्म कॉलोनी में निवास करने वाले एवं विद्युत विभाग से रिटायर लाइनमैन नीलम सिंह लोधी का हार्ट अटैक से  निर्धन रविवार की रात्रि हो गया । ग्राम चकरा में रहने वाले भगवत सिंह दांगी का निर्धन रविवार को हो गया जिन का अंतिम संस्कार रविवार की शाम को ग्राम चकरा के मुक्तिधाम में किया गया। इनके 3 पुत्र  है जिनमें विजय दांगी, अनिल दांगी ,श्याम सिंह दांगी है। यह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं एवं कोलारस के वार्ड क्रमांक एक में संत फार्म कॉलोनी में निवास करने वाले नीलम सिंह लोधी जोकि विद्युत मंडल में ग्रामीण क्षेत्र के लाइनमेैन थे और कुछ ही वर्ष पहले रिटायर हो गए थे यह मिलनसार मधु भाषी व्यक्ति थे। उनके एक पुत्र विजय लोधी हैं एवं भरा पूरा परिवार छोड गये। बीते दो रोज पहले ही इनके दमाद जोकि शिवपुरी में निवास करते थे। जिसका अचानक ही निर्धन हो गया। जिससे पूरा परिवार दु:खी था और दमाद के अचानक निधन होने से यह काफी दु:खी थे एवं इनको गहरा सदमा लग गया रविवार की रात्रि अचानक इनको हार्ट अटैक  आ गया। बीते सोमवार की सुबह इनका अंतिम संस्कार कोलारस के भडौता रोड़ पर स्थित मुक्तिधाम में किया हजारों लोग इनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए ग्राम चकरा के भगवत सिंह दांगी एवं कोलारस के रिटायर बिजली विभाग के लाइनमैन नीलम सिंह लोधी के निर्धन हो जाने पर गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों सहित वार्ड वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेंद्र यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, भरत सिंह चौहान, सोहन गौड़, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष सीताराम रावत, धर्मेंद्र रावत, पहलाद सिंह यादव, रामबाबू शिवहरे, परमाल सिंह जाट,  संपादक हरीश भार्गव, शिखर धाकड़, विपिन खैमारिया,राजू पांडे ,सुरेंद्र लोधी, दीपक लोधी, अर्जुन सिंह लोधी, दीपक भार्गव ठेकेदार, ओपी भार्गव, राजकुमार भार्गव, कल्लू गौड़, ख्याली राम धाकड़, गणेश बैरागी, बृजेश पाठक, मुकेश सोनी, सुरेंद्र रावत,  यशपाल सिंह रावत,  रोहित गर्ग, सगर लोधी शिक्षक इंद्रजीत लोधी परमानंद लोधी गिरिराज गर्ग डॉï.जगदीश धाकड़ उमाचरण धाकड़, दीपक वत्स, अनंत सिंह जाट, अशोक भार्गव, राजेश वर्मा, शिक्षक आनंद यादव, रोहित वैष्णव बैरागी, अरविंद लोधी, केशव यादव , शिक्षक बाबूलाल धाकड़ बंटी शर्मा  संतोष तिवारी सतीश भार्गव सोमदत्त शर्मा दाऊ बृजेश राठौर राजीव चौबे विक्की राजोरिया अवधेश खेमारिया हरबीरयादव सहित समस्त लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म