कोलारस में छठवी बार निकाली जायेगी विशाल चुनरी यात्रा


कोलारस - कोलारस नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल चुनरी यात्रा निकाली जायेगी। शीतला माता मंदिर समिति द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि विशाल चुनरी यात्रा जगतपुर हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर सदर बाजार होते हुये शीतला मांता मंदिर पहुंचेगी। यह विशाल चुनरी यात्रा कोलारस नगर में छठवी बार निकाली जायेगी। यह विशाल चुनरी यात्रा 28 मार्च को जगतपुर हनुमान मंदिर से शाम 4 बजे से प्रारम्भ होगी। शीतला माता मंदिर समिति द्वारा कोलारस क्षेत्र वासियों से अपील की है। कि विशाल चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक भक्तगण उपस्थित हो। 25 मार्च गुडी पणमा से नवरात्रि से कोलारस नगर के मध्य श्री केशव गुरू वाडे के सामने 5 दिवसीय नवरात्रि मेला पंचमी के दिन नेजो के साथ संपन्न होगा। इसके बाद छट के दिन एक दिवसीय काली माता मेला भी कोलारस  के वायपास के पास काली माता मंदिर पर आयोजित होगा।
Image result for chunri yatra

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म