भाजपा की सरकार बनने, सिंधिया के साथ आने से कार्यकर्ताओं का जोश होगा दो गुना-भार्गव


कोलारस-कोलारस नगर परिषद कोलारस के वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद पद के उम्मीदवार मंजू-राजकुमार भार्गव ने प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा की शुक्रवार को माफियाओं की  सरकार के पतन के साथ ही प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनने का रास्ता भी साफ हो गया। बुधवार तक भाजपा की सरकार शपथ ग्रहण भी कर सकती है। प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनने तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश एवं काम करने की तागत दो गुनी रफ्तार से काम करेंगी। इसका लाभ मध्यप्रदेश में आगामी छ: माह के अंदर शिवपुरी जिले की पोहरी एवं करैरा विधानसभा सहित प्रदेश की सभी 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा के उपचुनावों में अधिकांश सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजय होगे। उसका सबसे बडा कारण प्रदेश में भाजपा की सरकार का होना तथा भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया का शामिल होने के कारण पोहरी से भाजपा के संभावित उम्मीदवार सुरेश राठखेडा, करैरा से जसवंत जाटव को भाजपा संगठन एवं सिंधिया के प्रभाव से पुन: जीतने की संभावना नजर आ रही है। शुक्रवार को प्रदेश से माफियाओं की सरकार के पतन होने पर भाजपा पार्षद राजकुमार उर्फ राजू भार्गव, मण्डल अध्यक्ष शिखर धाकड, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन खैमरिया सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा माफियाओं की सरकार के गिरने तथा भाजपा की बापसी का रास्ता तय होने की खुशी में भाजपाईयों ने आतिस्वाजी चलाकर तथा मिष्ठान बांटकर खुशी जाहिर की। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म