राजगढ़ में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें युवती मनचले आशिक का बीच बाजार में चप्पलों से भूत उतार दिया मनचला आए दिन उस लड़की को परेशान कर रहा था युवक सारी हदें पार कर दी थी
बताया जा रहा है कि ब्यावरा के सुठालिया रोड स्थित मेन बाजार में शाम के समय एक लड़की जा रही थी। उसके पीछे-पीछे एक लड़का भी जा रहा था। रोज की तरह लड़का लड़की से कुछ कह रहा था। धीरे से लड़की ने अपने भाई को फोन कर दिया और लड़की धीरे-धीरे चलने लगी। भाई के पहुंचते ही लड़की ने पलटकर लड़के को पकड़ लिया और चप्पल से उसकी पिटाई कर दी। लड़की ने भाई ने भी लड़के पर बेल्ट बरसाए। एक लड़की के इस तरह बाजार में लड़के की पिटाई होता देख तमाशबीनों की भीड़ लग गई। थोड़ी देर बाद लोगों ने लड़के को लड़की से छड़वा दिया। इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है।