कोलारस - गायात्री शक्ति पीठ कोलारस पर कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु प्रतिरोधक क्षमता नीम ग्लोय एवं ओषधियो का रसहार करें - जूश पीये एवं यज्ञ करे। गायत्री शक्ति पीठ कोलारस पर ऐसी जडी वूटियो का रसहार दिया जा रहा है। जो कृमि नाशक,डेंगू,मलेरिया तथा कोरोना विशाणु के रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करता है। यह प्रात: छ:बजे से दस बजे तक मात्र पाँच रूपये में शहयोग राशि पर दिया जा रहा है। उक्त रोगो को नियंत्रण करने के लिये ऐसी जडी बूटियों से यज्ञ प्रत्येक रविवार को प्रात:आठ बजे से प्रारम्भ होता है। यह यज्ञ नि:शुल्क सम्पन्न कराया जाता है। आप अपने घर पर भी यह यज्ञ सम्पन्न करा सकते है। गायत्री शक्ति पीठ पर चर्चा कर गायत्री साधक द्वारा सम्पन्न कराये क्योंकि इस यज्ञ में कौन सी ओषधियाँ तथा लकडी उपयोग होना है। इस की जानकारी गायत्री साधक को है। ओषधियो का जूस तथा यज्ञ में किसी भी प्रकार का भेद भाव नही है। सभी धर्म समाज के भाई,बहन भाग ले सकते है। यज्ञ में ऐसी जडी बूटी तथ समधाओ का उपयोग किया जा रहा है। जिसका ऋषि मुनी एवं संतो ने उपयोग एवं परीक्षण कर मानव समाज के कल्याण हेतु वेदो की ऋचाओ शास्त्रो में वर्णन कर मानव समाज को सर्मपित किया है। जो यज्ञ के विज्ञान में पूर्ण विस्तार से विवेचना दी गई है।
Tags
कोलारस
