कोलारस - कोलारस में आगामी 09- 10 मार्च को आने वाले होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुये थाना कोलारस पर गुरूवार की शाम 06 बजे शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। शांति समिति की बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रशासन के बीच संवाद हुआ जिनमें होली के दिन प्रभात फेरी के बारे में चर्चा की एवं शांति के साथ त्यौहार को मनाने के बारे में भी संवाद किया गया। इन्हीं चर्चाओं के साथ गौमाता की सेवा अच्छे ढंग से करने की बात कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी के द्वारा लोगों से कहीं गई। तवारी ने कहा कि फेसबुक,व्हाटसप की खबरों पर विश्वास न करें पहले खबर को सही ढंग से समझे। एसडीओपी अमरनाथ वर्मा एवं थाना प्रभारी सतीश सिंह चैहान ने लेागों को बताया कि सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट न करें क्यों कि कुछ असामाजिक तत्व ये खुरापात करते हैं। जिससे शांतिभंग होने की सम्भावना होती है। इसलिये आप सभी से अपील है। कि नगर में शांति बनाये रखें होली के त्यौहार को प्रेम पूर्वक भाई चारे के साथ मनाये। इस मौके पर एसडीएम आशीष तिवारी, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, टी.आई. सतीश चैहान, मुख्यनगर पालिका अधिकारी प्रियंका सिंह, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, भरत सिंह चौहान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रधान संपादक हरीश भार्गव, बलवीर निवोरिया कांग्रेस नेता, रूद्राक्ष उर्फ गोलू गौड युवा कांगे्रस नेता एवं लीड प्रभारी, ओपी भार्गव, गुरूप्रीत सिंह चीमा भाजपा मण्डल अध्यक्ष किसान मौर्चा, शिखर धाकड भाजपा मण्डल अध्यक्ष, राम सडैया विधायक प्रतिनिधी कोलारस, जगदीश जादौन भाजपा नेता, विशोक व्यास, शिलकुमार यादव, रामजीलाल बाबा, रोहित वैष्णव, शाकिर खान, अशोक चौबे,दिनेश गुप्ता, किशन यादव,राजेश मित्तल, अंकित कुशवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
Tags
कोलारस
