कोलारस-कोलारस नगर में पेंशनर संघ शाखा कोलारस द्वारा होली के अवसर पर पेंशनर पर होली मिलन समारोह तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत कोलारस की पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे तथा विशेष अतिथि के रूप में एसबीआई शाखा ब्रांच प्रबंधक राकेश कुमार तथा पेंशनर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर संघ के संभागीय सचिव बी.के. गोयल द्वारा की गई इस अवसर पर पेंशनर संघ के सभी सदस्यों द्वारा गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया तत्पश्चात गोष्टि प्रारंभ हुई। इसमें रामनिवास भार्गव राजकुमार श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव एल.जी. आर्य तथा बी.सी. वैश्य द्वारा व्यंग तेरा भजनों कि कार्यक्रम कर दर्शकों का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम लगभग 3 घंटे तक चलता रहा कार्यक्रम का आभार प्रदर्सन बी.एस. चतुर्वेदी तहसील अध्यक्ष द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम सफल संचालन राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।
Tags
कोलारस
