कोलारस - कोलारस कोरोना वायरस का खौफ क्या गहराया मेडिकल स्टोर संचालकों ने चांदी काटना शुरू कर दिया कंपनी के सैनिटाइजर बाजार से गायब हो गये उसकी जगह नकली सैनिटाइजर ने ले ली है। कोलारस नगर में जगह-जगह संचालित मेडिकल स्टोर संचालक मास्क के 20रू. से लेकर 50रू. खुलेआम वसूल रहे हैं। जबकि जिला प्रशासन ने मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही के आदेश बीते रोज दिए थे। स्वास्थ्य विभाग से लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा मास्क अभी तक नि:शुल्क नहीं बांटे गए और ना ही लोगों को जागरूक किया गया। जिसके चलते लोगों में खौफ व्याप्त है। वह 20रू. से लेकर 50रू. में मास्क खरीदने को विवश दिखाई दे रहे हैं। कोलारस नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों के ग्रामीण मास्क खरीदने मेडिकल स्टोरों पर जा रहे हैं लोगों की मजबूरियों का फायदा मेडिकल स्टोर संचालक भरपूर उठा रहे हैं।
Tags
कोलारस
