निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने पर ऋषि कपूर ने कहा- जैसी करनी वैसी भरनी

news_image
निर्भया के दोषियों को शुक्रवार सुबह फांसी दे दी गई। दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद लंबे समय से पीड़िता को इंसाफ मिलने की राह देख रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बॉलीवुड सेलेब्स भी निर्भया को दोषियों को फांसी मिलने से खुश हैं। सभी ने ट्वीट कर इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। ऋषि कपूर ने इस मामले पर लिखा, निर्भया को मिला न्याय। जैसी करनी वैसी भरनी। इसे ना केवल भारत में बल्कि दुनिया में उदाहरण की तरह सेट करें। रेप की सजा मौत। आपको महिलाओं की इज्जत करनी पड़ेगी। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जिन्होंने इसमें देरी करवाई। जय हिंद

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म