कोलारस-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू का आव्हान किया था। पूरे देश की तरह कोलारस में भी बाजार पूरी तरह से सुनसान नजर आए साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी सूनापन पूरी तरह से दिखाई दिया सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक कोलारस के बाजार सुनसान नजर आए सडक़ें सूनी पड़ी थी पुलिस प्रशासन पल पल पर नजर रखे हुए घूम रहा था और कॉलोनियों की गलियों में जा जाकर स्पीकर से पुलिस
द्वारा ऐलान किया जा रहा था कि सभी लोग अपने घरों में बैठे पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के निर्देशन में कोलारस थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने सभी पुलिस जवानों को मुस्तैदी के साथ जुटे रहने का आदेश दिया और पुलिस प्रशासन पल-पल पर नजर रख रहा था बाजारों से लेकर गलियों में पुलिस वाहन घूम रहा था जिससे कोलारस नगर में भी समूचे देश की तरह जनता कफ्र्यू सफल होता हुआ दिखाई दिया लोग सुबह 7 बजे से ही घरों में कैद हो गए और रात 9 बजे तक केद रहे जिसके चलते सडक़ें सुनसान नजर आ रही थी सभी ने इसका समर्थन किया ।
Tags
कोलारस

