हरीश भार्गव,शीलकुमार यादव, विशोक व्यास, देवेन्द्र शर्मा, जयकुमार झा,ध्रुव यादव, रोहित वैष्णव, दीपक वत्स, अनंत सिंह जाट, अंकेश कुशवाह, चंदन सिंह धाकड, शाकिर खां, किशन यादव, दिनेश गुप्ता, सूरज गुप्ता की रिपोर्ट - कोलारस - विश्व भर में फैले कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर रविवार को देश भर में बाजार से लेकर रेल, बसे इत्यादि बंद रही उसी क्रम में कोलारस, बदरवास, खतौरा, रन्नौद, लुकवासा, खरई
क्षेत्र में भी रविवार की सुबह से देर रात्रि तक बाजारो में सन्नाटा पसरा रहा आवश्यक या बीमारी के चलते ही लोग घरो से निकले मोदी के आव्हान एवं प्रशासन के आदेश पर कहीं कोई उपद्रव न हो इसको लेकर पुलिस रविवार को दिन भर गस्त करते हुये एवं माईक से शिवपुरी जिले में आगामी आदेश तक 6 अपै्रल तक धारा 144 का पालन करने का निर्देश देते हुये पुलिस नजर आई।जहां रविवार को कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर जनता द्वारा शिवपुरी जिले में स्वयं बाजार, बाहन इत्यादि बंद करने का निर्णय लिया वही शिवपुरी कलेक्टर द्वारा प्रदेश प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुये। 24 मार्च
यानि की मंगलवार की रात्रि तक जिला मुख्यालय शिवपुरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बंद रखने का आदेश जारी किया। इसमें सभी लोगो से सहयोग करने तथा 6 अप्रैल तक धारा 144 लागू होने के कारण किसी प्रकार का कार्यक्रम अथवा एक स्थान पर जमा न होने का आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किये गये।
Tags
कोलारस


