The today times
कोलारस- विश्व में चीन से प्रारम्भ हुआ कोरोना वायरस आज विश्व के कई देश पर जा पहुंचा है। चीन से हजारो किलो मीटर दूर इटली में चीन से एक मरीज के पहुंचने से इटली में हजारो मरीज कोरोना के शिकार हो गये । इतना ही नहीं विश्व में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या में इटली चीन के बाद दूसरे नम्वर पर आ पहुंचा है। जब हजारो किलो मीटर दूर इटली तक चीन से कोरोना वायरस पहुंच सकता है। फिर भला चीन का पडोसी देश भारत इससे कैसे बच सकता है। चीन के पडोसी देश भारत में भी कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी का सैंकडो लोग शिकार हो चुके है। और देश में कई लोगो की जाने भी जा चुकी है। किन्तु चीन से इटली तक फैली कोरोना जैसी बीमारी से बचाव के लिये पडोसी देश भारत में साबधानी न बरतने के कारण आज भारत में भी कई लोग कोरोना जैसी जान लेवा बीमारी का शिकार हो चुके है। और वह दिन दूर नहीं है। जब देश के बडे शहरों में फैली कोरोना जैसी बीमारी कोलारस एवं बदरवास के लोगो को भी अपनी चपेट में ले सकती है। इसका सबसे बडा कारण कोलारस एवं बदरवास में शहर के बीचो बीची खुलेआम सढा-गला मास खुले आम बिक रहा है। और सस्ता होने के कारण अंजान लोग उसका उपयोग कर रहे है। जिसके चलते कोरोना जैसी संक्रमित बीमारी का शिकार कोलारस एवं बदरवास के लोग भी हो सकते है।
Tags
कोलारस