स्कूलो की छुट्टी से ज्यादा मास विक्रय पर ध्यान देने की आवश्यकता

Image result for machhali meet market india
कोलारस - प्रदेश सरकार द्वारा लोगो को कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिये 31 मार्च तक स्कूल, कोचिंग,सिनेमा घर बंद करने का निर्णय लिया है। किन्तु कोलारस एवं बदरवास में हाईवे किनारे सजी मटन चिकिन की दुकानों पर इन दिनों सस्ते दामों में रखा हुआ कीडे लगे मास की खुलेआम विक्री जारी है। जब कि लुृकवासा जैसे गांव में मंडी के पीछे गांव से दूर मास की दुकाने लगवा दी है। जिससे लोगो में महामारी न फैल सके किन्तु कोलारस एवं बदरवास में शहर के बीचो-बीच इन दिनों कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी के बाद भी अवैध रूप से खुलेआम मीट का कारोवार जारी है । जिसका चलते इन दिनो फैली कोरोना जैसी संक्रमित बीमारी के चपेट में कोलारस एवं बदरवास  के लोग भी आ सकते है। प्रशासन को लुकवासा जैसे गांव से सीख लेने की आवश्यकता है। जिन्होने गांव से दूर मीट की मार्केट लगवाकर जागरूकता का परिचय दिया है। किन्तु कोलारस एवं बदरवास में प्रशासन द्वारा ध्यान न देने के कारण अवैध रूप से शहर के बीचो-बीच विना अनुमति के अवैध रूप से बीमारी का कारोवार चल रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म