किराना दुकानें 11 बजे बंद होने से किसान दोगुने दामों में खाद्य सामग्री खरीदने को मजबूर


कोलारस-जिले में खाद्य सामग्री से लेकर मेडीकल स्टोर एवं किसानों से संबंधित दुकानें सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक खुल रही है। किन्तु कोलारस में खाद्य सामग्री से लेकर फल एवं सब्जियों की दुकानें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुलती है। कोलारस पुलिस थाना प्रांगण में आयोजित बैठक के बाद किराने एवं फल सब्जियों की दुकानें सुबह 11 बजे तक खोलने का जो निर्णय लिया गया। उससे किसान परेशान है। किसानों का कहना है। जब मंडियों की डाक लगने के बाद किसान शाम को भुगतान लेकर खाद्य सामग्री खरीदने के लिये किराना दुकानों पर पहुंचता है। तो बंद दुकानों के बाहर बैठे दुकानदार चोर रास्ते से किराने की सामग्री उन्हीं किसानों को दुकान बंद का वहना बनाकर डेड से दोगुना तक महंगा देते है। जिसका प्रमाण कोलारस की दो किरानें की दुकानों के पर्चे से सिद्घ भी हो चुका है। जिसमें किराना व्यापारी राज किराना स्टोर एवं अल्पेश ट्रेडर्स के द्वारा ग्रहको के साथ लॉक डाउन के नियम को तौडते हुये 80रू. किलो की तुअर की दाल को 150रू. प्रति किलो के भाव से ग्राहको को वेचा गया। कोलारस पुलिस थाना प्रांगण में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जब जिले से हटकर कोलारस में किराने एवं खाद्य सामग्री की दुकानें शाम 5 बजे की जगह सुबह 11 बजे बंद करने का सुझाव मांगा तो कोलारस के व्यापारियों ने इसका समर्थन इस उद्घेश्य से किया। कि मंडी से शाम के समय लोटने वाले किसानों को अधिक भाव में किराना एवं अन्य सामग्री वेच सकें। व्यापारियों द्वारा शाम 5 के स्थान पर सुबह 11 बजे किराना एवं अन्य आवश्यक सामग्री बंद करने का जो सुझाव प्रशासन को दिया है। उससे आम लोगो से लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है। 
इनका कहना है। 
कोलारस में जिले से हटकर शाम 5 बजे तक खुलने वाली किराना एवं अति आवश्यक सामग्री की दुकानें सुबह 11 बजे बंद करने के प्रशासनिक निर्णय के बाद शुक्रवार को शाम के समय किसान कोलारस में किराना एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदने के लिये भटकते हुये नजर आये। मेरा प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध है। कि वह शाम के समय देखे कि किस प्रकार दुकानें बंद होने के कारण किसान परेशान हो रहे है। 
डी.के. जैन पूर्व एई एवं समाज सेवी जैन समाज कोलारस 

इनका कहना है। 
शिवपुरी जिले में किराना सहित खाद्य सामग्री एवं अति आवश्यक सेवा की दुकानें शाम 5 बजे तक खुलती है। किन्तु विधानसभा मुख्यालय कोलारस में सुबह 11 बजे दुकानें बंद हो जाती है। कोलारस मंडी में 50 किलों मीटर दूर खरई,झांडेल,खतौरा,रन्नौद क्षेत्र के किसान अपनी उपज वेचने के लिये आते है। और फसल बेचने के बाद किसान को किराना एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदने की आवश्यकता होती है। कोलारस का बाजार शिवपुरी जिले से हटकर सुबह 11 बजे बंद हो जाता है। जिसके चलते किसानों को अधिक दामों में किराना एवं अन्य सामग्री खरीदनी पड रही है। अथवा दूसरे दिन किराना सामग्र्री खरीदने के लिये परेशान होना पड रहा है। 
अनिल सिंह जादौन किसान नेता ग्राम बैडारी परगना कोलारस

इनका कहना है। 
शिवपुरी जिले में किराना एवं खाद्य सामग्री की दुकाने जब शाम 5 बजे तक खोली जा रही है। फिर भला कोलारस में सुबह 11 बजे किराना सहित खाद्य सामग्री की दुकानें बंद क्यों कराई जा रही है। समझ से परे है। शुक्रवार को शाम के समय किसान फसल बेचने के बाद किराना एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदने के लिये भटकते हुये नजर आयें। मैं इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर हमारी सरकार के मंत्रियों को भी जिले से हटकर दुकानें बंद कराने से परेशान किसानों की आवाज अवश्य उठाउंगा। 
राजकुमार उर्फ राजू भार्गव भाजपा नेता कोलारस 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म