24 घंटे में 1463 नए मामले आए सामने, 29 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस

खास बातें

  • मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जुटी, घर भेजने की कर रहे थे मांग
  • पिछले 24 घंटे में 1463 नए मामले आए सामने, 29 लोगों की मौत हुई
  • दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
  • देश में एक दिन में सबसे अधिक 1463 कोरोना पॉजिटिव मिले।
  • आईसीएमआर ने कहा, 37 लाख रैपिड किट मंगाए गए अबतक दो लाख 32 हजार सैंपल लिए 
  • देशभर में संक्रमितों की संख्या 10,815 पहुंची, 9272 सक्रिय मरीज, 1190 स्वस्थ हुए 
  • देशभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है
  • लाइव अपडेट

    07:12 PM, 14-APR-2020

    आरएमएल अस्पताल के दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव 

    दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए होंगे। इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।   
     
    07:04 PM, 14-APR-2020
    • पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं।
    • 9 अप्रैल को 51 मामले थे, 10 अप्रैल को 183, 11 अप्रैल को 166, 13 अप्रैल को 356 मामले सामने आए।
    • पिछले दो महीने में कोरोना प्रभावित देशों से कई लोग दिल्ली पहुंचे।
    • इसके अलावा यहां निजामुद्दीन मरकज का मामला भी सामने आया जिससे मुश्किलों में इजाफा हुआ। 
    • In past few days cases rose significantly. On 9 April, 51 cases were reported, 183 on 10th, 166 on 11th, 356 on 13th. In last 2 months, many foreigners came to Delhi from affected nations. 1 more incident took place here -of Markaz. This too caused addl burden: Delhi CM
    06:59 PM, 14-APR-2020

    प. बंगाल में आज 10 नए मामले

    प. बंगाल में आज 10 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 120 हुई, अबतक राज्य में सात लोगों की मौत हुई है। 
     
    06:46 PM, 14-APR-2020

    केरल में आठ नए मामले 

    केरल में कोरोना वायरस के आज आठ नए मामले सामने आए, चार कन्नूर से तीन कोझिकोड से और एक कासरगोड से। इनमें से पांच लोग दुबई से लौटे हैं, तीन लोग दूसरों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। राज्य में अब कुल 173 मरीज हैं, 211 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

     
    06:31 PM, 14-APR-2020

    मुंबई में आज 204 नए केस, 11 की मौत

    मुंबई में आज कोरोना वायरस के 204 नए केस मिले हैं और 11 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 1753 पहुंची। अबतक यहां 111 लोगों की मौत हो चुकी है। 
     
    06:13 PM, 14-APR-2020

    बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़

    मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जुटी। इनकी मांग थी कि इन्हें वापस इनके गांव व शहर भेजा जाए। हालांकि पुलिस और स्थानीय नेताओं के समझाने पर ये लोग मान गए और वहां से चले गए। बता दें कि आज पीएम मोदी ने देश में 3 मई तक लॉकडाउन का एलान किया है। 
     
    06:06 PM, 14-APR-2020

    शिलांग में 26 साल के युवक ने खुदकुशी की

    शिलांग में 26 साल के युवक ने बेथानी अस्पताल की खिड़की से कूदकर जान दे दी, इस अस्पताल में एक वरिष्ठ डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इस अस्पताल को सोमवार रात को सील किया गया था और इसे क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया गया था। संक्रमित डॉक्टर का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। 

     
    05:53 PM, 14-APR-2020

    24 घंटे में 1463 नए केस

    • पिछले 24 घंटे में 1463 नए केस आए सामने, 29 की मौत हुई।
    • एक दिन में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले।
    • अबतक कुल संक्रमितों की संख्या 10,815 पहुंची।
    • 9272 सक्रिय मरीज, 1190 स्वस्थ हुए या अस्पताल से छुट्टी मिली।  


     
    05:34 PM, 14-APR-2020

    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा  

    • लॉकडाउन के बाद काम शुरू करने के लिए मनरेगा के तहत योजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। 
    • मनरेगा के तहत लाभार्थियों की बकाया राशि का पूरा भुगतान कर दिया गया है। 
    • पेंशन के अलावा दो करोड़ से ज्यादा विधवा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के खातों में अतिरिक्त धन राशि भेजी जा रही है।
    05:27 PM, 14-APR-2020

    इंदौर: कोरोना पॉजिटिव मिला फिर भी लापरवाही

    मध्यप्रदेश: इंदौर के मनोरमा राजे टीबी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा- हम 30 लोग हैं और दो-दो लोग एक कमरे में रह रहे हैं। हमारे कमरे साफ और सैनिटाइज नहीं किए जाते हैं। उचित खाना नहीं दिया जा रहा है। हमारे स्टाफ से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है लेकिन किसी भी तरह की सावधानी नहीं बरती जा रही है। 
      
    05:17 PM, 14-APR-2020

    असम में दो जगहें संक्रमित क्षेत्र घोषित

    असम: गुवाहाटी में अठागांव कब्रिस्तान मस्जिद और स्पैनिश गार्डन कॉम्प्लेक्स को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया। इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। 
     
    05:11 PM, 14-APR-2020

     आसनसोल में क्वारंटीन सेंटर बनाने को लेकर भिड़ंत

    पश्चिम बंगाल के आासनसोल में क्वारंटीन सेंटर बनाने को लेर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच भिड़ंत में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासन ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को क्वारंटीन सेंटर बनाने का फैसला लिया था जिस पर हंगामा हुआ। जब मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारी यहां पहुंचे तो स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और इसका विरोध जताने लगे।  
    04:59 PM, 14-APR-2020

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा

    • अभीतक 1036 लोग स्वस्थ हुए, सोमवार को 179 लोगों का सफल इलाज हुआ था।
    • आज 1211 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 10,363 पहुंची 
    • हमारा मकसद संक्रमण की चेन को तोड़ना है, अगर अगले 28 दिनों तक किसी इलाके में कोई मामला नहीं मिलता है तो माना जाएगा कि चेन टूट गई है और यहां कोई नया केस नहीं आ रहा है। 
       
    04:39 PM, 14-APR-2020

    वित्त मंत्रालय ने कहा

    • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5.29 करोड़ लोगों को अनाज दिया गया। विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 3,985 मीट्रिक टन दालें पहुंचाई गईं: राजेश मल्होत्रा, वित्त मंत्रालय  
           
    04:19 PM, 14-APR-2020

    स्वास्थ्य मंत्रालय-आईएमसीआर की प्रेस कांफ्रेंस

    • हमारे पास अगले छह हफ्ते के लिए कोविड-19 टेस्ट किट हैं। हमने आरटी-पीसीआर किट्स भी हासिल की है जो पर्याप्त संख्या में हैं। यानी हम लंबे समय के लिए इसका इस्तेमाल कर पाएंगे: आर गंगाखेड़कर, आईसीएमआर
    • इसके अतिरिक्त हमने 33 लाख आरटी-पीसीआर किट का ऑर्डर किया है, वहीं 37 लाख रैपिड किट के कभी भी देश पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार तक 2,31,902 लोगों के सैंपल लिए गए: आर गंगाखेड़कर, आईसीएमआर 
    04:10 PM, 14-APR-2020

    यूपी में 17585 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    • कोरोना वायरल लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 17,585 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज और 22632 लोगों के वाहन जब्त किए गए। फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 12 टिकटॉक, सात फेसबुक, दो ट्विटर और एक वॉट्स एप अकाउंट को ब्लॉक किया गया है: अवनीश के अवस्थी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह (यूपी)   
    • यूपी में 657 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जिसमें से 49 का सफल इलाज हुआ, अबतक 8 लोगों की मौत हुई है: अमित मोहन प्रसाद, मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)   
    03:57 PM, 14-APR-2020

    सीएम अमरिंदर सिंह की केंद्र से अपील

    पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र से अपील की है कि उद्योगों, दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कर्मचारियों को पूरा वेतन दिया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ऐसा न करने पर ये लोग पूरी तरह से कंगाल हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म