कोरोना का कहर: इंदौर में दूसरे डॉक्टर की मौत, अब तक 27 लोगों की गई जान

इंदौर में दूसरे डॉक्टर की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

  • इंदौर दूसरे डॉक्टर की कोरोना से मौत, हॉस्पिटल में थे भर्ती
  • इंदौर में कोविड- 19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 27
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस की चपेट में आने से एक और डॉक्टर की मौत हो गई. दो दिन में यह दूसरे डॉक्टर की मौत हुई है. वहीं इंदौर शहर में कोरोना मरीजों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
कोरोना मरीज डॉक्टर की मौत अरविंदो हॉस्पिटल में हुई. डॉक्टर ओम प्रकाश चौहान 169 ब्रह्मबाग कॉलोनी में रहते थे. उनकी आयु 65 वर्ष बताई जा रही है. वे बीते 7 दिनों से बीमार थे. दो दिन पहले उन्हें इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां कोरोना के अब तक 11 मरीज ठीक हुए हैं.
डॉक्टर ओम प्रकाश चौहान पिछले काफी समये से अपने प्राइवेट क्लिनिक के माध्यम से क्षेत्र के लोगों का इलाज कर रहे थे. डॉक्टर चौहान के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें सबसे पहले सुयश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लगातार इलाज के बाद भी डॉक्टर चौहान के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म