पुलिस अधीक्षक के साथ अधिकारियों ने किया कोलारस भ्रमण, जनता ने किया फूलों से स्वागत्


कोलारस-कोलारस में शनिवार को एसपी राजेश सिंह चंदेश के द्वारा कोलारस थाने के बाहर सेनिटाइजेशन टनल का उद्घघाटन किया गया। और इसके पश्चात कोलारस एसडीएम एवं कोलारस पुलिस द्वारा कोलारस नगर में फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुये निकाला गया। इसमें पुलिस द्वारा थाना परिसर से लेकर एप्रोच रोड़, सदर बाजार, जगतपुर, वस्ती सहित मानीपुरा में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें नगर के लोगो द्वारा एसपी, एसडीएम सहित कोलारस पुलिस का फूलों से स्वागत किया गया। इस द्वारा कोलारस पुलिस ने सभी से लॉक डाउन  को पालन करने की अपील की जिसका जनता द्वारा पालन किया जा रहा है। और पुलिस ने जनका का पूर्ण सर्मथन मिलने के चलते जनता का अभिवादन कर लोगों को धन्यवाद किया। इसके साथ नागरिकों ने पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए। पुलिस द्वारा गली-मोहल्लों में पैदल मार्च के दौरान नगर की जनता द्वारा छतों के ऊपर से बच्चों, महिलाओं पुरूषों ने पुष्पवर्षा कर पुलिस का स्वागत कर हौसला बडाया गया। इसमें एसपी राजेश सिंह चंदेल के साथ कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी एवं तहसीलदार अखिलेश शर्मा, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, टीआई सतीष चौहान एवं पुलिस कर्मी साथ रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म