इंदौर में कोरोना से दो और लोगों की जान गई, अब तक 32 मौतें



चेन्नई के एक अस्पताल से एक कोरोना मरीज को डिस्चार्ज किया गया (फोटो- पीटीआई)

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना कहर बरपा रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर में कोरोना से दो और मौतों की पुष्टि की है. इसके साथ ही इंदौर में कोरोना के मृतकों संख्या बढ़कर 32 हो गई है. ये दोनों मौतें पहले हो चुकी थीं लेकिन इनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मृत्यु के बाद शनिवार देर रात आई. मृतकों में एक उम्र 65 साल थी, जबकि दूसरे की उम्र 70 साल थी.
इंदौर में 30 से 84 साल के बीच के लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के औद्योगिक शहर इंदौर में अबतक 235 लोग कोरोना से पॉजिटिव हो चुके हैं. जबकि यहां 32 लोगों की मौत हो चुकी है. मध्य प्रदेश में कोरोना से अबतक 443 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इंदौर में जिन 32 लोगों की मौत हुई है उनकी उम्र 30 से 84 साल के बीच है. यहां मृतकों में शामिल दो लोग डॉक्टर हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म