स्वास्थ्य विभाग की पहल यह आरोग्य सेतु ऐप ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है। यह ऐप ब्लूटूथ और लोकेशन जेनरेशन ग्राफ की मदद से कोरोना पॉजिटिव लोगो के साथ आपके संभवतः संपर्क को ट्रेस करता है और आपको सूचित करता है। इस ऐप को इस्तेमाल करते वक्त अपने मोबाइल की लोकेशन और ब्लूटूथ को सदैव ऑन रखे। ऐप अलर्ट के माध्यम से निर्देश दिए जाएंगे। यदि आपको सेल्फ आइसोलेट होने की आवश्यकता है या आप में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देते है तो उस परिस्थिति में सहायता की जाएगी। ऐप में और भी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कोविड-19 हेल्प सेंटर्स और सेल्फ असेसमेंट टेस्ट शामिल हैं, जिससे आप चेक कर सकते हैं कि आप पर इस संक्रमण का खतरा तो नहीं है। 
उक्त ऐप को निम्न लिंक से डाऊनलोड किया जा सकता हैं-