फालतू घुमने पर कोलारस पुलिस ने 38 लोगो पर की कार्यवाही

कोलारस- कोलारस में बेवजह घूमते पाए जाने पर 38 लोगों पर हुई कार्यवाही 09 अप्रैल 2020/ कोरोना संकट से बचाव के लिए लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस दौरान बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों पर प्रशासन व पुलिस की टीम द्वारा कार्यवाही भी की जा रही है। गुरुवार को कोलारस में एसडीएम आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा कोलारस क्षेत्र के अंतर्गत लॉक डाउन होने के बावजूद सडकों पर बेवजह घूमते पाए जाने पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 एवं 116 के तहत कुल 38 व्यक्तियों के विरूद्ध वाउंड ऑवर की कार्यवाही की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म