कोलारस-बदरवास-बदरवास क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर की महिला ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज से पहले ही महिला ने दम तोड दिया। जानकारी के अनुसार मृत महिला की जानकारी इस प्रकार है। मृत महिला रानली (40) पत्नी नानसिंह बारेला निवासी ग्राम कुंवरपुर ने मंगलवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगडे तो परिजनों को जहर खाने की बात बता दी। परिजन इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
Tags
कोलारस
