लॉक डाउन में शिखर चंद जैन के घर से ताला तोड की 3 बाइक चोरी

 लॉक डाउन के बीच बदरवास के शिखर चंद जैन के घर से ताला तोड की 3 बाइक चोरी 
चोर ऐसे उड़ा ले जाते है आपकी ...
कोलारस-बदरवास- बदरवास थाना क्षेत्र में बीती रात्रि चोरों ने पुलिस व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए। चोरो ने बदरवास के राजेश जैन के यहां सेे बाईक चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना बदरवास में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र शिखरचंद जैन उम्र 50 साल निवासी वार्ड नंबर 6 साक्षी गार्डन के सामने घर है। वह लौक डाउन के दौरान अपने घर के पीछे वाडे में ताला लगाकर बाईके रख देते है। बीते दिनों लॉक डाउन में उक्त बाडे का ताला तोडकर चोरों ने बाडे में रखी तीन बाईकें क्रमांक एमपी 33 एमटी 1544, हीरो गैलेमर एमपी 33 एमजे 6953, स्कूटी एमपी 33 एमएन 7833 को चोरी कर मौके से फरार हो गए।
बताया गया है कि चोरों ने उक्त बारदात को अंजाम रात्रि के समय में दिया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि उक्त घर में चोर पहले भी डकैती की बारदात को अंजाम दे चुके है। लेकिन इस लॉक डाउन में चोरी की बारदात को अंजाम देना पुलिस की कार्य प्रणाली पर निशान खडे कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म