भोपाल में कोरोना का कहर तेज, 45 पॉजिटिव जिनमें 13 जमाती, एक की मौत

प्रतीकात्मक फोटो (PTI)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अभी तक कोरोना वायरस की मार से बचा हुआ था लेकिन यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़कर 45 हो गई है. वहीं भोपाल में एक कोरोना मरीज की रविवार देर रात मौत हो गई. भोपाल में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए यहां भी इंदौर की तरह तीन का कर्फ्यू लगा दिया गया है.
भोपाल में जिस शख्स की कोरोना की वजह से मौत हुई उसका नाम नरेश खटीक है. मरीज नरेश खटीक जो नर्मदा हॉस्पिटल में पहले से ही एडमिट था उसका इलाज जारी था. रविवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. देर रात उसकी मौत हो गई.

तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना का संक्रमण
रविवार को 23 पॉजिटिव केस की पुष्टि के बाद सोमवार सुबह 5 नए पॉजिटिव केस और सामने आए. पांचों स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं. भोपाल में अब तक कोरोना के कुल 45 केस हो गए हैं.
इसका अलावा रविवार को जिन 23 व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, उनमें से कई जमाती हैं जो दिल्ली की जमात से होकर भोपाल आए थे. भोपाल में रविवार को 23 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे. इनमें 13 जमाती और 10 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म