सीमा चेक करने निकले तहसीलदार पर 50 से अधिक लोगो के समूह ने किया पथराव, गनर ने किया हवाई फायर



ग्वालियर - कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने अधिक सख्ती कर दी है इसी कड़ी में भितरवार विधानसभा के सांखनी तिराहे पर सोमवार की सुबह तहसीलदार कुलदीप दुबे के वाहन पर भीड़ ने हमला कर दिया जिससे तहसीलदार को माथे में चोट आई है साथ ही उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
क्या है पूरा मामलाजानकारी के अनुसार तहसीलदार कोरोना वायरस के चलते सीमा चेक करने निकले थे। तहसीलदार कुलदीप दुबे नायब तहसीलदार पंकज कोली के साथ चेकिंग के लिए निकले थे तभी सांखला तिराहे पर उन्हें एक दर्जन 4 पहिया वाहन और करीब 50 से अधिक लोगों की भीड़ दिखाई दी इस पर उन्होंने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की तो वहां मौजूद भीड़ ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया इसके बाद तहसीलदार के गनर ने हवाई फायर कर दिया जिससे भीड़ भाग गई बाद में तहसीलदार के चालक राजू बाथम ने मौके से वाहन को तुरंत ही शहर की ओर मोड़ दिया वहीं तहसीलदार ने तत्काल इसकी सूचना एसडीएम को दी इसके बाद एसडीएम केके सिंह गौर और एसडीओपी शैलेंद्र सिंह जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक वहां मौजूद लोग गाडि़यों में बैठकर फरार हो गए।
माथे पर चोट आई, 5 पर मामला दर्जपथराव में तहसीलदार कुलदीप दुबे के माथे पर चोट आई है। वहीं कुलदीप दुबे की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद 5 आरोपी लालो गुर्जर बंटी उर्फ नरोत्तम गुर्जर कल्ला गुर्जर, गिल्लो और सतीश गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से दो जतरर्थी और 3 खड़ीचा के निवासी है इसके अलावा पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म