पिटाई से घायल किसान ने दम तोड़ा, 5 आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रतीकात्मक तस्वीर

  • 16 अप्रैल की है घटना
  • एसपी ने की कार्रवाई
कोरोना वायरस की महामारी से देश जूझ रहा है. 3 मई तक लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन का अनुपालन कराने के साथ ही मजबूर लोगों तक वक्त पर सहायता पहुंचाने का भार भी पुलिस के कंधों पर है. लेकिन बढ़ी जिम्मेदारियों के बीच पुलिस ही बर्बरता की हदें पार करने में लगी हुई है.
बर्बरता की हद पार करने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है मध्य प्रदेश में. मध्य प्रदेश के जबलपुर के गांव तिहरी में जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची गोरा बाजार थाने की पुलिस ने एक किसान की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर दी. यह घटना 16 अप्रैल की है. इस पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल किसान बंसी कुशवाहा को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था.
बंसी ने उपचार के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया. मरने से पहले बंसी ने अपनी बर्बर पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान भी की. अब इन 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर गई है. पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए गोरा बाजार थाने पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आलोक सिंह और चार अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
हालांकि, इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म