
ग्वालियर - मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 270 हो गई है। साथ ही 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी कड़ी में मंगलवार को ग्वालियर में एक साथ पांच पॉजिटिव केस सामने आए। जिनमें एक मरीज श्योपुर है। एक साथ शहर में पांच मरीज मिलने से हड़कंप मच गया और आनन फानन में प्रशासन ने तुंरत ही मोहल्ले को सील करवाया। साथ ही और अधिक सख्ती से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
ग्वालियर में यह मिले पॉजिटिव मंगलवार को ग्वालियर में पांच कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज सामने आए। जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष हंै। इन पांच में से एक श्योपुर के बंजारा डैम हसनपुर हवेली निवासी रशीद खान उम्र 53 साल है। जबकि चार लोगों में से एक नाका चंद्रबनी निवासी 18 साल, दूसरी सत्यदेव नगर आमखो महिला 20 साल। जबकि तीसरी ढोलीबुआ का पुल महिला 50 साल और चौथी न्यू विजय नगर आमखो महिला 33 साल बताई गई है।
गली मोहल्ले को किया सील शहर में जैसे ही एक साथ चार युवकों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी प्रशासन व स्वास्थय विभाग को लगी। वह तुंरत ही इन चारों लोगों के मोहल्ले में पहुंचे और यहां आने जाने वाले सभी रास्ते को सील करते हुए। लोगों को घरों में रहने की ही हिदायत दी। साथ ही सख्ती से भी पालन करने के निर्देश वहां मौजूद कर्मचारियों को दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से पूरे गली मोहल्ले व बाजार को सेनेटाइजर भी किया जा रहा है।
परिवार में 11 सदस्य, सभी आईसोलेट कोरोना संक्रमित रशीद के परिवार में करीब 11 लोग हैं। इनमें से चार अभी उसके साथ ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में हैं। श्योपुर में परिवार के सात लोगों को प्रशासन ने आईसोलेट करा दिया है। इसके साथ ही पूरे इलाके को सेनेटाइज कर दिया गया है।
ये है पॉजिटिव
१) बबिता, ढोली बुआ का पुल ग्वालियर
२) लता, आमखो ग्वालियर
३) अजय, ग्वालियर
४) जौहरा, ग्वालियर
५) रशीद खान, श्योपुर
Tags
ग्वालियर