सार
सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री का सम्मान करने के लिए एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें प्रधानमंत्री के सम्मान के लिए पांच मिनट तक खड़े रहने की अपील की जा रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर ऐसा न करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से एक भावनात्मक अपील भी की।विस्तार
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'मुझे पता चला है कि कुछ लोग एक मुहिम चला रहे हैं जिसमें मोदी के सम्मान के लिए पांच मिनट खड़े होने की अपील की जा रही है। पहली नजर में तो यह ऐसा लगता है कि यह मोदी को विवादों में लाने की साजिश है।'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'यह भी हो सकता है कि कोई यह काम अच्छी मंशा से कर रहा हो, फिर भी मैं यह अनुरोध करता हूं कि अगर आपके अंदर इतना प्रेम है और आप सच में मोदी का सम्मान करना चाहते हैं तो कम से कम तब तक एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी लीजिए जब कोरोना वायरस का संकट देश में मौजूद है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कुछ नहीं हो सकता है।'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट में रविवार 12 अप्रैल की शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए प्रधानमंत्री के सम्मान में खड़े होने की अपील की जा रही है। हालांकि, इस पोस्ट में किसी संस्थान या व्यक्ति का उल्लेख नहीं है।

मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।
23.3K people are talking about this
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'यह भी हो सकता है कि कोई यह काम अच्छी मंशा से कर रहा हो, फिर भी मैं यह अनुरोध करता हूं कि अगर आपके अंदर इतना प्रेम है और आप सच में मोदी का सम्मान करना चाहते हैं तो कम से कम तब तक एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी लीजिए जब कोरोना वायरस का संकट देश में मौजूद है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कुछ नहीं हो सकता है।'
हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।
20.6K people are talking about this

Tags
देश