एम पी में शिवराज का बड़ा फैसला लगाया एस्मा


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सरकारी व्यवस्था ना बिगड़े इसको देखते हुए मध्य प्रदेश में एस्मा लगा दिया है । 
अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून ( एस्मा ) लागू होने के बाद अति आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारी ना अवकाश पर जा सकेंगे और ना ही हड़ताल कर सकेंगे ।
अति आवश्यक सेवा से जुड़े व्यक्तियों को सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा । सरकार के निर्देशों का उलंघन करने पर कानूनी कार्यवाही होगी । कानून के लागू होने के बाद सरकार को हड़ताली कर्मचारियों पर कार्यवाही के कई अधिकार प्राप्त हो जाते हैं । 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है कि नागरिकों के हितों को देखते हुए कोरोना के बेहतर प्रबंध के लिए आज से सरकार ने मध्य प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है । 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म