
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. इनमें से 6 केस एक ही गांव के हैं. गांव के एक नाई ने यह संक्रमण फैलाया है.
दरअसल, खरगोन के बड़गांव में एक नाई ने एक ही संक्रमित कपड़े से कई लोगों की कटिंग और शेविंग कर दी. एक ही कपड़े का इस्तेमाल होने से कोरोना का संक्रमण लोगों मे फैलता रहा. इस बारे में पता चलते ही गांव की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं.
एक ही संक्रमित कपड़ा डालकर बना दी हजामत
बड़गांव में नाई ने एक ही कपड़े से कई लोगों की कटिंग और शेविंग कर दी, जिससे उसी गांव के 6 लोग संक्रमित हो गए. गुरुवार रात को 6 पॉजिटिव केस आने के बाद शुक्रवार सुबह 3 और पॉजिटिव केस आए हैं. सुबह जिन लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई, उनमें से दो गोगांवा और एक खरगोन शहर के थे.
Tags
मध्य प्रदेश