सुबह 7-11 बजे तक खुली रहेगी आवश्यक सामग्री की दुकानेें, स्पेयर पार्ट्स, किसान सेवा केन्द्र खुलेगें दोपहर 12 से 5 बजे तक, नई सब्जी मण्डी का निरीक्षण कर सोमवार से चालू करा सकता है प्रशासन




कोलारस- सुबह 7-11 बजे तक खुली रहेगी आवश्यक सामग्री की दुकानेें, स्पेयर पार्ट्स, किसान सेवा केन्द्र खुलेगें दोपहर 12 से 5 बजे तक, नई सब्जी मण्डी का निरीक्षण कर सोमवार से चालू करा सकता है प्रशासन 
गुरूवार थाना परिसर में एसडीएम आशीष तिवारी, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, थाना प्रभारी सतीश चौहान, सब स्पेक्टर पूरन शर्मा द्वारा थाना परिसर में बैठक रखी गई। जिसमें नगर के दुकानदारों के साथ स्वयं प्रशासन के साथ अपने अपने प्रतिष्ठान को निम्न समय के अनुसार खोलना निर्धारित किया गया। जिसमें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सब्जी, फल, किराना, खाद बीज, दवाई, पानी, दूध की दुकान खोली जायेगी वही 12 बजे से शाम 5 बजे तक कृषि संबंधित ऑटो पाटर्स एवं मिस्त्री के प्रतिष्ठान खोलने का निर्णय लिया गया। वही एसडीएम आशीष तिवारी ने कहा इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठान खुले मिलते है। तो उनकी विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी सभी दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों पर सेनेटाइजर एव सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखे अन्यथा इसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जावेगी एव रमजान माह में नवाज अदा करने के लिए कोई भी व्यक्ति मस्जिदों में नही जाकर घर पर ही रहकर नमाज अदा करेंगे व अक्षय तृतीया एव परशुराम जयंती पर कोई भी जुलूस रैली नही निकालने की परमिशन नही है न ही मंदिरों में कोई भी आयोजन किया जावे घर ही रहकर पूजा अर्चना की जाएगी इस निर्णय के पालन करने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म