
कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए हैं. बुधवार को सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई लंबी है. इस बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी बड़ा फैसला किया है.
राज्य में आज रात 12 बजे से 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को सील कर दिया जाएगा. इन इलाकों में किसी भी तरह के काम के लिए लोगों को बाहर निकलने की मनाही होगी. बेहद जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए भी सिर्फ होम डिलीवरी होगी. बता दें कि नोएडा में 12 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं.
योगी सरकार के इस फैसले के बाद नोएडा में लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे. लोग जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में आ गए. इस दौरान रिटेल स्टोर के साथ मर्चेंट शॉप पर भीड़ जुट गई और सामानों की खरीदारी के लिए आपाधापी होने लगी.
इस बीच गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. जिले में सभी स्थानों पर आवश्यक सामनों और सेवाओं की होम डिलीवरी उपलब्ध रहेगी. उन्होंने कहा कि चिन्हित हॉटस्पॉट को सील कर दिया जाएगा और इस दौरान अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
Dear residents, No need for panic buying. Identified Hot spots shall be sealed and home delivery of essential commodities and services shall be available at all places in the district. We shall take strict action against rumour mongerers/spreaders
2,109 people are talking about this
कर्फ्यू लगने की बात अफवाहः डीएम गाजियाबाद
गाजियाबाद के डीएम ने कहा कि पूरे जनपद में कर्फ्यू लगने की बात अफवाह है. इसकी कोई सत्यता नहीं है. अफवाह ना फैलाएं, जिन मोहल्लों में करोना मरीज मिले हैं, केवल उन मोहल्लों में कुछ और पाबंदियां लगाई जाएंगी. पूरे जनपद में कहीं कोई कर्फ्यू नहीं लगने जा रहा है.
Important Messageजनपद गाज़ियाबाद में कर्फ्यू की खबर असत्य, निराधार है। अफ़वाहों पर ध्यान न दें।लॉकडॉउन लागू है और इसका पूर्व की भांति पूर्णत: पालन करते रहें। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह चलती रहेगी।अत: लॉक डाउन का उललघंन न करें अन्यथा सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जायेगी।
539 people are talking about this
Tags
देश

