किसान की खडी फसल में लगी आग, चंद घण्टों में राख


कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेराई में विनोद पंडित की 2 बीघा और प्रमोद धाकड़ की 3 बीघा में खड़ी गेंहू की फसल में अचानक आग लग गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की सहायता से बड़ी मशक्क्त के बाद आग पर कबू किया गया। परन्तु जब तक आग ने किसान की खड़ी फसल को राख में बदल दिया। खड़ी फसल में आग लगने से किसानों का लगभग 1 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जहां सम्पूर्ण देश कोरोना जैसी महामारी से जंग लड़ रहा है। और जिसके कारण देश में लॉक डाउन लगा हुआ है। इसी बीच लोगो को अपने घरों में कैद रहना पड़ रहा है। इसके चलते फसलों की कटाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों के अभाव में खड़ी किसान की पकी हुई फसल में लगी आग ने किसान की फसल को देखते देखते ही चंद घण्टों में राख में बदल दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म