किरार समाज द्वारा सफाई कर्मचारियों का शाॅल श्रीफल से किया सम्मान



कोलारस-कोलारस नगर में सोमवार को अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना चैहान एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चैहान से प्रेरित होकर कोलारस नगर पंचायत की बाल्मीकि समाज के लोगो द्वारा कोरोना माहमारी के चलते लाॅक डाउन के बीच सफाई कार्य किया जा रहा है। उन सभी भाई-बहने जो कोरोना जैसी महामारी में अभी भी रात दिन नियमित सफाई कर रहे हैं। उन सभी बाल्मीकि समाज की बहन-भाइयों का शॉल श्रीफल माला से सम्मान किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामजीलाल धाकड़, जिला महामंत्री गणेश धाकड़ सत्यार्थी, जिला उपाध्यक्ष अशोक धाकड़, वरिष्ठ समाजसेवी ताराचंद धाकड़ कोटा, महेश धाकड़, ऋषभ धाकड़ मोहरा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म