अखाड़ा परिषद् की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी- जल्द ले एक्शन, नहीं तो करेंगे महाराष्ट्र कूच


अखाड़ा परिषद् की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी- जल्द ले एक्शन, नहीं तो करेंगे महाराष्ट्र कूच


साधुओं की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्य्क्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा है कि महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो संतों के साथ जो हुआ वो बेहद दर्दनाक है. उन्होंने कहा कि साधुओं की मौत पर मुझे आश्चर्य है कि यह मनुष्य नहीं कर सकता, राक्षस लोग ही ऐसा कर सकते हैं. बता दें कि पालघर में 16 अप्रैल की रात भीड़ ने दो संतों को पीट-पीटकर मार दिया. कहा जा रहा है कि चोर और डकैतों की अफवाह के चलते इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं.
अखाड़ा परिषद् ने पालघर घटना की निंदा की
नरेंद्र गिरी महाराज ने दी महाराष्ट्र कूच की चेतावनी
महाराष्ट्र में उद्धव नहीं, रावण राज- नरेंद्र गिरी
महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग पर संत समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् ने भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है. साथ ही अखाड़ा परिषद् ने कहा है कि महाराष्ट्र में रावण राज चल रहा है और अगर जिम्मेदार लोगों पर एक्शन नहीं होता है तो लॉकडाउन के बाद नागा साधुओं की फौज महाराष्ट्र कूच करेगी.
चोर-डाकू की थी अफवाह
महाराष्ट्र में रावण राज
नरेंद्र गिरी महाराज ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में अब रावण राज आ गया है, जहां निर्दोष संत-महात्माओं को मारा जा रहा है, बिना किसी अपराध के मारा जा रहा है. यह घटना निंदनीय है. हमलावरों को राक्षस बताते हुये नरेंद्र गिरी महाराज ने उन्हें तत्काल गोली मार देने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि ये राक्षस हैं और राक्षसों को मारने में कोई पाप नहीं लगता.
इसके साथ ही नरेंद्र गिरी महाराज ने ये भी कहा है कि पुलिस खुद संतों को पकड़कर ले गई और भीड़ के बीच छोड़ दिया. ये आरोप लगाते हुये नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि जो पुलिसकर्मी घटना के वक्त वहां मौजूद थे उन्हें बर्खास्त किया जाये, अगर ऐसा नहीं हुआ तो 3 मई के बाद नागा साधु महाराष्ट्र कूच करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म